मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

चिपलून आगार के चालक रज़ियुद्दीन अंसारी को सुरक्षित सेवा के लिए सम्मान

अलीम इनामदार,   रत्नागिरी: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के रत्नागिरी विभाग अंतर्गत चिपलून आगार में कार्यरत चालक रज़ियुद्दीन नसीरुद्दीन अंसारी (बिल्ला क्रमांक 36951)…

Editor संवाददाता
May 5, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

 

रत्नागिरी: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के रत्नागिरी विभाग अंतर्गत चिपलून आगार में कार्यरत चालक रज़ियुद्दीन नसीरुद्दीन अंसारी (बिल्ला क्रमांक 36951) को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे अंसारी ने इस अवधि में एक भी दुर्घटना नहीं होने दी, जो कि उनकी सतर्कता, अनुशासन और कुशल ड्राइविंग का प्रतीक है। उनकी इस सराहनीय उपलब्धि को देखते हुए महाराष्ट्र परिवहन मंडल की ओर से उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

अंसारी की इस उपलब्धि से न केवल चिपलून आगार बल्कि पूरे रत्नागिरी विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य चालकों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

महाराष्ट्र परिवहन मंडल द्वारा इस प्रकार के सम्मान से कर्मचारियों में सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलता है, जिससे यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होती है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *