मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

वर्सोवा से 4 करोड़ की हेरोइन जब्त, उत्तराखंड के 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की कांदिवली यूनिट ने अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये…

Editor संवाददाता
May 15, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

मुंबई : एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की कांदिवली यूनिट ने अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की 765 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में उत्तराखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्सोवा के यारी रोड इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एएनसी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के पास से 765 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान अयूब मलिक (उम्र 32 वर्ष, निवासी देहरादून, उत्तराखंड) और दानिश भूरा अली (उम्र 23 वर्ष, निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड) के रूप में हुई है। दोनों को 10 मई 2026 की तड़के करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क), 21(क) और 29 के तहत अपराध क्रमांक 50/2026 दर्ज किया गया है।

 

पुलिस का कहना है कि इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, डीसीपी नवनाथ ढवळे और एसीपी हिरडेकर के मार्गदर्शन में एएनसी कांदिवली यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत जगदाळे के नेतृत्व में की गई।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *