मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 17 September 2026

पंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध हथियार बेचने आए आरोपी को किया गिरफ्तार

अलीम इनामदार मुंबई, घाटकोपर इलाके में पंतनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से आए एक युवक को अवैध रूप से…

Editor संवाददाता
November 11, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार मुंबई,

घाटकोपर इलाके में पंतनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से आए एक युवक को अवैध रूप से देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

पंतनगर पुलिस थाने में तैनात गुंडा विरोधी पथक के अधिकारी, सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र गायकवाड़ को 9 नवंबर 2025 को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घाटकोपर बस डिपो के पास, घाटकोपर-अंधेरी लिंक रोड पर बिना लाइसेंस के अवैध हथियार बेचने के इरादे से आने वाला है।

 

सूचना की पुष्टि के बाद, पुलिस ने मौके पर सादी वर्दी में जाल बिछाया और करीब दोपहर 3:30 बजे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस, जिसकी कीमत लगभग ₹1,09,000 बताई जा रही है, बरामद हुए।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय कैलास कायता (24 वर्ष), निवासी नई आबादी, ग्राम खंडवासुरा, तहसील बंडनगर, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश) बताया। आरोपी के पास हथियार रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

 

इस मामले में पंतनगर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 1207/2025 के तहत भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(अ), 135 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से 12 नवंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

 

यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध व सुरक्षा) सत्यनारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त विक्रम देशमाने, डीसीपी राकेश ओला, एसीपी शैलेश पासलवार के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लता सुतार के नेतृत्व में की गई।

 

इस अभियान में पो.नि. (गुन्हे) अजित गोंधळी, सहा.पो.नि. राजेंद्र गायकवाड, सहा.पो.नि. सोहम पाडवी, सहा.पो.नि. दगडू जाधव, पो.उप.नि. विक्रम ताकमोगे, पो.उप.नि. गिरीष हाटे, पोहवा घुगे, पोशि दळवी, चव्हाण, राठोड आदि अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *