वसई-विरार महानगरपालिका ने निकाली चुनावी जागरूकता रैली, मतदाताओं से की अपील ?

अलीम इनामदार (मुंबई)

 

वसई-विरार शहर महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया के तहत, वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में माननीय आयुक्त श्री मनोजकुमार सूर्यवंशी (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार तथा माननीय उप-आयुक्त श्री अजीत मुठे के मार्गदर्शन में स्वीप (SVEEP Activity) के अंतर्गत मतदान जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

मतदान प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने, नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के उद्देश्य से, साथ ही मतदान के दिन सभी मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाए—इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु मतदाता जागरूकता एवं सहभाग (SVEEP Activity) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 26 दिसंबर 2025 को वसई-विरार शहर महानगरपालिका की प्रभाग समिति ‘ए’ (बोलींज) एवं प्रभाग समिति ‘ई’ (नालासोपारा) द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में महानगरपालिका के सफाई कर्मचारी एवं सफाई निरीक्षकों ने विशेष रूप से भाग लिया। मतदान जागरूकता से संबंधित विभिन्न नारों वाले फलक हाथों में लेकर तथा जागरूकता के नारे लगाते हुए, रैली के माध्यम से मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर उत्साही मतदाताओं ने भी रैली में सहभाग लिया।

वसई-विरार शहर महानगरपालिका में दिनांक 15 जनवरी 2026 को होने वाले मतदान के दिन सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील इस चुनावी जागरूकता रैली के माध्यम से की गई। यह जागरूकता अभियान मतदान के दिन तक जारी रहेगा तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।

 

  • Editor

    Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

    Related Posts

    डोंबिवली स्टेशन पर घायल यात्री की मदद के लिए आगे आईं हेड टिकट कलेक्टर, मानवता की मिसाल पेश

    अलीम इनामदार मुंबई: डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक युवा महिला यात्री ट्रेन से उतरते समय अचानक गिरकर घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर तैनात हेड टिकट कलेक्टर…

    डीसीपी गजानन राजमाने ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पोलिस अधिकारियों का किया सम्मान

    अलीम इनामदार, मुंबई: उत्तर परिमंडल-3 के अंतर्गत जून 2026 में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले दहिसर, कस्तूरबा और समतानगर पुलिस थानों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डोंबिवली स्टेशन पर घायल यात्री की मदद के लिए आगे आईं हेड टिकट कलेक्टर, मानवता की मिसाल पेश

    • By Editor
    • August 5, 2026
    • 1 views

    डीसीपी गजानन राजमाने ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पोलिस अधिकारियों का किया सम्मान

    • By Editor
    • July 19, 2026
    • 6 views

    मालाड के कुरार इलाके में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 2 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त

    • By Editor
    • July 16, 2026
    • 4 views

    मुंबई में मैनहोल सुरक्षा के लिए नई पहल, ‘मैनहोल रेलगार्ड’ का होगा पायलट परीक्षण

    • By Editor
    • July 13, 2026
    • 4 views

    ठाणे में फुट ओवर ब्रिज से गिरा जन्मदिन का बैनर, बाइक सवार बाल-बाल बचा

    • By Editor
    • July 13, 2026
    • 8 views

    मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, मुंबई जाने वाला मार्ग बंद

    • By Editor
    • July 6, 2026
    • 2 views