मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 17 September 2026

‘श्री गणेश गौरव पुरस्कार 2025’ का भव्य वितरण समारोह बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या ऐतिहासिक सभागृह में संपन्न”

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित ‘श्री गणेश गौरव पुरस्कार प्रतियोगिता – 2025’ का पुरस्कार वितरण समारोह बृहन्मुंबई महानगरपालिका के ऐतिहासिक…

Editor संवाददाता
October 12, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित ‘श्री गणेश गौरव पुरस्कार प्रतियोगिता – 2025’ का पुरस्कार वितरण समारोह बृहन्मुंबई महानगरपालिका के ऐतिहासिक सभागृह में बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 26 श्री गणेश मंडलों को सम्मानित किया गया।

 

🔹इसके साथ ही, बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा आयोजित परिमंडलवार सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल एवं कृत्रिम गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल प्रतियोगिता – 2025 के अंतर्गत प्रशासनिक विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का भी सत्कार किया गया। इस अवसर पर 16 विभाग कार्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

🔹पुरस्कार वितरण अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अमित सैनी, उप आयुक्त (विशेष एवं परिमंडल-1) श्रीमती चंदा जाधव, तथा उप आयुक्त (परिमंडल-2) एवं श्री गणेशोत्सव समन्वयक श्री प्रशांत सपकाळे के हस्ते किया गया।

 

🔹कार्यक्रम में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के विभिन्न प्रशासनिक विभागों के सहायक आयुक्त, विभाग प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी, साथ ही विभिन्न सार्वजनिक गणेश मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *