मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

गोरेगांव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व वॉर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के वॉर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव जी के निधन के बाद आज कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन किया।   यह…

Editor संवाददाता
October 17, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

समाजवादी पार्टी के वॉर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव जी के निधन के बाद आज कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन किया।

 

यह कार्यक्रम गोरेगांव पूर्व के राजीव नगर में आयोजित किया गया, जहाँ समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

 

अनिल कुमार यादव न सिर्फ़ समाजवादी पार्टी के गोरेगांव वॉर्ड अध्यक्ष थे, बल्कि अष्टविनायक राजीव नगर मित्र मंडल अध्यक्ष के रूप में समाजसेवा में हमेशा आगे रहते थे।

 

सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा — अनिल यादव जी हमेशा गरीबों, मजदूरों और आम जनता की आवाज़ रहे। उनका जाना हम सबके लिए बड़ी क्षति है।

 

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

 

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *