मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“मलाड पूर्व के पिंपरी पाड़ा में लाइवड कंपनी के गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा — लाखों का माल खाक”

मुंबई के मलाड पूर्व स्थित पिंपरी पाड़ा परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच लाइवड कंपनी के गोदाम में अचानक…

Editor संवाददाता
October 18, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

मुंबई के मलाड पूर्व स्थित पिंपरी पाड़ा परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच लाइवड कंपनी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा माल जलकर खाक हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। वहीं पुलिस बल भी तुरंत मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के लिए इलाके को घेर लिया।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग के सही कारणों की जांच में जुटे हैं।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *