मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“गोरेगांव पूर्व में चिंचोली फाटक रोड पर खुला ड्रेनेज का ढक्कन — रास्ते पर बह रहा गंदा पानी, आमजन परेशान, पदाधिकारियों में आरोप-प्रत्यारोप”

  गोरेगांव, मुंबई मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित चिंचोली फाटक रोड पर पिछले कई दिनों से ड्रेनेज लाइन का ढक्कन खुला पड़ा है, जिससे…

Editor संवाददाता
October 9, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

 

गोरेगांव, मुंबई

मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित चिंचोली फाटक रोड पर पिछले कई दिनों से ड्रेनेज लाइन का ढक्कन खुला पड़ा है, जिससे गंदा पानी पूरे रास्ते पर फैल रहा है।

इससे स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

राहगीरों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी इस गंदगी और फिसलन भरे रास्ते से परेशान हैं।

लाइट्रिन का पानी सड़कों पर बहने से दुर्गंध और ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बीएमसी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस बीच, इलाके के अलग-अलग राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपने ही नेताओं पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कई लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर केवल बयानबाज़ी हो रही है, लेकिन जमीन पर कोई काम नजर नहीं आ रहा।

 

स्थानीय जनता ने बीएमसी से तुरंत ड्रेनेज ढक्कन ठीक करने और गंदगी की सफाई की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *