“सहार पोलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद, परिवार को मिली राहत”

अलीम इनामदार (मुंबई)

 

मुंबई से एक अहम और राहत भरी खबर सामने आई है।

किरकोल घरेलू विवाद के बाद घर छोड़कर गई एक नाबालिग लड़की के वापस घर न लौटने पर उसके पिता ने सहार पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही सहार पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू की और अलग अलग टीमों का गठन किया।

पुलिस ने तकनीकी जानकारी, स्थानीय सूत्रों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाबालिग की तलाश तेज की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने लड़की को मुंबई सेंट्रल इलाके से सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया।

इसके बाद उसे पुलिस स्टेशन लाया गया जहां उससे शांतिपूर्ण तरीके से पूछताछ की गई।

पुलिस अधिकारियों ने लड़की की काउंसलिंग की और उसे परिवार के महत्व तथा सुरक्षा के बारे में समझाया।

साथ ही भविष्य में किसी भी संकट की स्थिति में सहायता के लिए उसे निर्भया मोबाइल नंबर की जानकारी दी गई।

पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग लड़की को सुरक्षित रूप से उसके पिता के हवाले कर दिया गया।

सहार पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्रवाई की हर स्तर पर सराहना की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की भूमिका की प्रशंसा की।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

Related Posts

चिपलून आगार के चालक रज़ियुद्दीन अंसारी को सुरक्षित सेवा के लिए सम्मान

अलीम इनामदार,   रत्नागिरी: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के रत्नागिरी विभाग अंतर्गत चिपलून आगार में कार्यरत चालक रज़ियुद्दीन नसीरुद्दीन अंसारी (बिल्ला क्रमांक 36951) को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित…

“NEET फीचे ३६४ कोटी, पण पालकांसाठी पाणीही नाही? – अ‍ॅड. खलील शेख यांचा संतप्त सवाल”

बीडमध्ये मुस्लीम बांधवांचा माणुसकीचा आदर्श; NTA च्या नियोजनावर गंभीर प्रश्नचिन्ह 📍 बीड | प्रतिनिधी देशभरात ३ मे २०२६ रोजी पार पडलेल्या ‘NEET UG’ परीक्षेनंतर नॅशनल टेस्टिंग एजन्सीच्या (NTA) कारभारावर गंभीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चिपलून आगार के चालक रज़ियुद्दीन अंसारी को सुरक्षित सेवा के लिए सम्मान

  • By Editor
  • May 5, 2026
  • 2 views

“NEET फीचे ३६४ कोटी, पण पालकांसाठी पाणीही नाही? – अ‍ॅड. खलील शेख यांचा संतप्त सवाल”

  • By Editor
  • May 4, 2026
  • 2 views

गोरेगावात १ मे रोजी श्रावस्ती बुद्ध विहार सांस्कृतिक केंद्राचे भव्य उद्घाटन

  • By Editor
  • April 30, 2026
  • 4 views

मुस्लिम संरक्षण आंदोलन में हजारों की संख्या में शामिल हों – नुमान चाउस

  • By Editor
  • April 30, 2026
  • 3 views

“महानंदा डेरी के सामने हुआ हादसा, वनराई पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में”

  • By Editor
  • April 29, 2026
  • 2 views

“अंधेरी पोलीस ठाणेकडून ड्रेनेज लाईनमध्ये कुजलेल्या अवस्थेत मिळालेले अनोळखी महिलेचे शव मिळाल्यापासून २४ तासाच्या आतमध्ये त्याची ओळख पटवून खून करणाऱ्या दोन आरोपींना अटक करून खुनाचा गंभीर गुन्हा उघडकीस आणलेबाबत”

  • By Editor
  • April 28, 2026
  • 3 views