मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

मलाड पूर्व चिंचोली फाटक परिसर में रेलवे की बड़ी बुलडोजर कार्रवाई

अलीम इनामदार, मुंबई के मलाड पूर्व स्थित चिंचोली फाटक परिसर में आज रेलवे प्रशासन की ओर से भारी बुलडोजर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के…

Editor संवाददाता
May 26, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई के मलाड पूर्व स्थित चिंचोली फाटक परिसर में आज रेलवे प्रशासन की ओर से भारी बुलडोजर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार, इस परिसर में कुल लगभग 70 झोपड़े मौजूद थे। इनमें से करीब 30 से 35 पक्के झोपड़ों का पहले सर्वे किया गया था, जबकि लगभग 30 से 35 कच्चे झोपड़ों का सर्वे नहीं हुआ था। रेलवे की टीम ने बुलडोजर की मदद से कई झोपड़ों को हटाने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब लोग अपना सामान सड़क पर रखकर बेबस नजर आए। कई परिवारों के घर टूटने के बाद महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए। कोई अपने घर का सामान बचाने में लगा था तो कोई प्रशासन से कार्रवाई रोकने की गुहार लगाता नजर आया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दर्द भरा माहौल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे थे और अचानक हुई इस कार्रवाई से उनके सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात है और प्रशासन आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने की बात कह रहा है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *