मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

बोरिवली के रिसोर्ट के बाहर देर रात फ्री स्टाइल मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

अलीम इनामदार मुंबई के बोरिवली इलाके में स्थित SK रिसोर्ट के मुख्य गेट पर ग्राहक और सुरक्षा रक्षकों के बीच हुई फ्री स्टाइल मारपीट…

Editor संवाददाता
May 27, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार

मुंबई के बोरिवली इलाके में स्थित SK रिसोर्ट के मुख्य गेट पर ग्राहक और सुरक्षा रक्षकों के बीच हुई फ्री स्टाइल मारपीट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना रिसोर्ट परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आज तड़के करीब 4 बजे किसी मामूली बात को लेकर ग्राहक और सुरक्षा रक्षक के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

घटना के दौरान सुरक्षा रक्षक का मोबाइल फोन भी तोड़ दिए जाने की जानकारी सामने आई है। वायरल वीडियो में धक्का-मुक्की और मारपीट साफ दिखाई दे रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए MHB पुलिस स्टेशन में हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *