मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

मुंबई के चेंबूर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस पर गिरा विशाल पेड़, 11 साल के छात्र की मौत, 4 घायल

अलीम इनामदार, मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। डायमंड गार्डन परिसर में आज 30 जून 2026 को दोपहर करीब…

Editor संवाददाता
July 1, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। डायमंड गार्डन परिसर में आज 30 जून 2026 को दोपहर करीब 3 बजे एक पुराना और विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ सड़क से गुजर रही एक स्कूल बस पर जा गिरा, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह बस ‘यूनिवर्सल हाईस्कूल’ की थी और छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे। बस का नंबर MH 03 / CV 7439 बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में फंसे 13 छात्रों को चालक, कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई की महापौर रितू तावडे तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य का जायजा लिया। इसके बाद वह Zen Multispeciality Hospital पहुंचीं और मृत छात्र के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही घायल छात्रों के इलाज की जानकारी डॉक्टरों से ली।

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए Rajawadi Hospital भेजा गया है।

वहीं, घायल चार छात्रों में से एक छात्रा को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। एक छात्र आईसीयू में भर्ती है, जबकि बाकी घायल छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मुंबई अग्निशमन दल, महानगरपालिका अधिकारी और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *