मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

गोरेगांव पूर्व में मेहुल गुप्ता बने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष

अलीम इनामदार, मुंबई के गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया…

Editor संवाददाता
April 25, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई के गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गोरेगांव विधानसभा की आदरणीय आमदार श्रीमती विद्याठाकुर जी के मार्गदर्शन में तथा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीता लव जायसवाल जी के नेतृत्व में मेहुल गुप्ता को गोरेगांव पूर्व मंडल में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद की नियुक्ति दी गई है।

इस अवसर पर मेहुल गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है और विश्वास जताया है कि मेहुल गुप्ता के नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *