मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“महानंदा डेरी के सामने हुआ हादसा, वनराई पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में”

अलीम इनामदार (मुंबई)   मुंबई के मालाड पूर्व स्थित संजय नगर इलाके से कुर्ला की ओर बाइक से जा रहे दो युवकों की एक…

Editor संवाददाता
April 29, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

अलीम इनामदार (मुंबई)

 

मुंबई के मालाड पूर्व स्थित संजय नगर इलाके से कुर्ला की ओर बाइक से जा रहे दो युवकों की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा महानंदा डेरी के सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय दूसरे युवक को गंभीर हालत में ट्रामा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वनराई पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *