मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 6 August 2026

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश— म्हातार्डी स्टेशन से ठाणे, कोपर और तळोजा मेट्रो को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

मुंबई: मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले बुलेटट्रेन मार्ग पर ठाणे ज़िले के म्हातार्डी रेल्वे स्टेशन को ठाणे, कोपर रेलवे स्टेशन और तळोजा मेट्रो से…

Editor संवाददाता
October 7, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

मुंबई:

मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले बुलेटट्रेन मार्ग पर ठाणे ज़िले के म्हातार्डी रेल्वे स्टेशन को ठाणे, कोपर रेलवे स्टेशन और तळोजा मेट्रो से जोड़ने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निर्देश दिए हैं।

#एमएसआरडीसी कार्यालय में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव नवीन सोना, महारेल और हाईस्पीड रेल्वे के अधिकारी उपस्थित थे।

 

ठाणे ज़िले में बुलेट ट्रेन का स्टेशन दिवा के पास म्हातार्डी में बनाया जा रहा है। यह स्टेशन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग पर एक महत्वपूर्ण जंक्शन होगा। भविष्य में यह स्टेशन एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्टेशन बुलेट ट्रेन के साथ रेल, मेट्रो, बस और हाईवे को भी जोड़ेगा।

 

महारेल ने इस संदर्भ में एक विस्तृत प्रेज़ेंटेशन पेश किया, जिसमें दिखाया गया कि म्हातार्डी स्टेशन को ठाणे रेलवे स्टेशन, कोपर और तळोजा मेट्रो से कैसे जोड़ा जा सकता है।

 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाईस्पीड रेल्वे प्राधिकरण को निर्देश दिए कि यह प्रस्ताव उनके माध्यम से कैसे लागू किया जा सकता है, इसकी कार्यवाही की जाए। हाईस्पीड रेल्वे प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है और इसे रेल मंत्रालय को भेजने की मंजूरी दी है।

 

यदि यह योजना अमल में आती है, तो ठाणे रेलवे स्टेशन, कोपर, और नवी मुंबई के तळोजा मेट्रो स्टेशन से यात्री आसानी से म्हातार्डी बुलेट ट्रेन स्टेशन तक पहुँच सकेंगे।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *