मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“गणतंत्र दिवस पर 8.30 से 10 बजे तक अन्य शासकीय कार्यक्रमों पर रोक”

अलीम इनामदार (मुंबई) भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को राज्यभर में मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह एक साथ सुबह…

Editor संवाददाता
January 23, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार (मुंबई)

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को राज्यभर में मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह एक साथ सुबह 9.15 बजे आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर राजशिष्टाचार विभाग की ओर से परिपत्र जारी किया गया है।

परिपत्र के अनुसार, मुख्य शासकीय समारोह में अधिक से अधिक आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक किसी भी प्रकार का ध्वजारोहण या अन्य शासकीय/अर्ध-शासकीय कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

यदि किसी कार्यालय या संस्था को अपना स्वतंत्र ध्वजारोहण समारोह करना है, तो उन्हें यह कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे से पहले या 10 बजे के बाद आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुंबई में आयोजित होने वाले प्रमुख राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों शिवाजी पार्क, दादर में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य परेड (संचलन) का भी आयोजन होगा।

वहीं, विभागीय और जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम पालकमंत्री, मंत्री या राज्यमंत्री द्वारा संपन्न किए जाएंगे।

राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों, कार्यालयों और संस्थाओं से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *