मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 6 August 2026

“गोरेगांव पूर्व में कचरे का अंबार, BMC की लापरवाही से आमजन परेशान”

मुंबई: गोरेगांव पूर्व से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर, आरे चेकनाका ब्रिज के पास, हिंदू शमशान भूमि और मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने कचरे का अंबार…

Editor संवाददाता
October 7, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

मुंबई:

गोरेगांव पूर्व से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर, आरे चेकनाका ब्रिज के पास, हिंदू शमशान भूमि और मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने कचरे का अंबार जमा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जगह धार्मिक और सार्वजनिक स्थल के बिल्कुल पास है, फिर भी बीएमसी वॉर्ड पी साऊथ के साहाय्यक आयुक्त अजय पाटणे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह कचरा कई दिनों से वहीं पड़ा हुआ है, जिससे न सिर्फ बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, बल्कि राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए भारी असुविधा भी पैदा हो रही है।

इस कचरे के ढेर की w वजह से हेवी व्हीकल्स रास्ते पर पार्किंग हो रहे है जिससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ती नज़र आ रही हैं

 

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस इलाके में बीएमसी की सफाई और निगरानी के बावजूद, समय पर कार्रवाई न होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

 

स्थानीय प्रशासन से निवेदन है कि वह इस ओर तुरंत ध्यान दें और कचरे को साफ करके इस धार्मिक और संवेदनशील स्थल की गरिमा बनाए रखें।

 

 

आमजन उम्मीद कर रहे हैं कि बीएमसी जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान करेगी और इस मार्ग को साफ-सुथरा बनाएगी।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *