मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

नाशिक में ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगाम — 11 दिनों में 133 चालकों पर 103 आपराधिक मामले दर्ज !

नाशिक में ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी अब बेकाबू होती जा रही है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन तक सीमित न रहकर अब ये चालक…

Editor संवाददाता
October 22, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

नाशिक में ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी अब बेकाबू होती जा रही है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन तक सीमित न रहकर अब ये चालक सड़कों पर जाम लगाना, वाहन बीच रास्ते में रोकना और यात्रियों के साथ बदसलूकी करने जैसी गंभीर हरकतें कर रहे हैं।

 

सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई मामलों में महिला यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस ने सीधे एफआईआर दर्ज करने का निर्णय लिया है, और महिलाओं से जुड़े प्रकरणों में सख्त धाराएँ लगाई जा रही हैं।

 

पुलिस स्टेशन और ट्रैफिक विभाग की टीमों ने मिलकर त्वरित संयुक्त कार्रवाई शुरू की है। बीते 11 दिनों में 133 रिक्शा चालकों पर कुल 103 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जो भी चालक कानून तोड़ेंगे या यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें, ताकि सख्त कदम उठाया जा सके और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में अनुशासन कायम रखा जा सके।

 

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *