मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

आंबेडकर जयंती के अवसर पर नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल, विद्यार्थियों व दिव्यांगों को मिला सहारा

अलीम इनामदार,   मुंबई : गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी के स्वामी समर्थ मठ में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के मोके पर लगभग…

Editor संवाददाता
April 13, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 5 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

 

मुंबई : गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी के स्वामी समर्थ मठ में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के मोके पर लगभग 350 विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक्स का वितरण किया गया, साथ ही दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का शुभारंभ भी किया गया।

यह पहल नवक्षितिज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समाजसेविका सुनिधि कुमरे और ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमरे के प्रयासों से आयोजित की गई। इस अवसर पर 10 सहारा देने वाली बैसाखियां, 10 वॉकर, 25 ऑर्थो रिचार्जेबल हीटिंग पैड और 5 व्हीलचेयर का वितरण एवं शुभारंभ मान्यवरों के हाथों किया गया।

कार्यक्रम में उद्धव सेना के विधायक अनंत (बाला) नर, बोरिवली के तहसीलदार इरेश चपलवार, उपनेता अमोल कीर्तिकर, नगरसेवक जितेंद्र वलवी, नगरसेवक कैलाशनाथ पाठक, स्वामी समर्थ मठ के गुरु रवींद्र घाणेकर, समाजसेवक ईश्वर रणशूर सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *