मुख्य सामग्री पर जाएं
Wednesday, 16 September 2026

“जोगेश्वरी के JMS बिज़नेस पार्क इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियाँ मौजूद”

मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम के बेहराम बाग परिसर में स्थित JMS बिज़नेस पार्क इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि…

Editor संवाददाता
October 23, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम के बेहराम बाग परिसर में स्थित JMS बिज़नेस पार्क इमारत में भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में उसने पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के इलाकों में धुएँ का घना गुबार फैल गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक नियंत्रण पाया है,

 

 

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, आग लगते ही इमारत में काम करने वाले कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

हालाँकि, ऑफिस में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और दस्तावेज़ पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

 

स्थानीय पुलिस और बीएमसी अधिकारी भी मौके पर पहुँचे हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल दमकल विभाग इसकी विस्तृत जांच कर रहा है।

 

घटना के बाद इलाके में ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से घेर लिया।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *