मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“मुंबई में इंडिया मॅरिटाइम वॉक 2025 को लेकर ट्रैफिक में रहेगा भारी बदलाव”

मुंबई, गोरेगांव (पूर्व) में स्थित नेस्को एक्ज़िबिशन सेंटर में “इंडिया मॅरिटाइम वॉक 2025” का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कई VVIP और…

Editor संवाददाता
October 29, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

मुंबई,

गोरेगांव (पूर्व) में स्थित नेस्को एक्ज़िबिशन सेंटर में “इंडिया मॅरिटाइम वॉक 2025” का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में कई VVIP और संरक्षित व्यक्ति शामिल होंगे। सुरक्षा के मद्देनज़र मुंबई पुलिस के यातायात विभाग ने पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं।

 

 

मुंबई पुलिस यातायात विभाग, पश्चिम उपनगर के अनुसार,

29 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक,

वकोला फ्लाईओवर से लेकर दहिसर टोल नाका तक

पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर भारी मोटर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

 

पुलिस ने यह कदम VVIP काफिलों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए उठाया है।

 

हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहन,

साथ ही VVIP सुरक्षा व्यवस्था में लगे सरकारी वाहन इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।

 

मुंबई पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात पुलिस का सहयोग करें और उनके निर्देशों का पालन करें, ताकि शहर का ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *